जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई श्रीमति कल्याणी वरकड़े द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यावाही किये जाने के आदेश निर्देश के पालन में मुखबिरो से सूचना प्राप्त कर ग्राम गुलसी जंगल मे महुआ झाड़ के नीचे कुछ लोगों द्वारा 52 ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम तथा थाना बिछुआ पुलिस स्टाफ एवं मुखबिरो के सहयोग से ग्राम गुलसी के जंगल पर जुआँ रेड कार्यवाही कर 15 जुआरियों को अभिरक्षा मे लिया जाकर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर अपराध क्र 416/25 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

(1) नरेश पिता चंद्रभान खोड़े उम्र 52 साल निवासी पांढुर्णा थाना पांढुर्णा जिला पांढुर्णा

(2) शुभम पिता रघुनाथ भागवत उम्र 25 साल निवासी ग्राम वेरडी सौंसर जिला पांढुर्णा म.प्र.

(3) सत्येत सिंग पिता अजमेरसिंग बाबरा उम्र 46 साल निवासी ग्राम धापेवाड़ा थाना सावनेर जिला नागपुर महाराष्ट्र

(4) समीर पिता इरफान शाह उम्र 22 साल निवासी ग्राम वरुड़,थाना वरुण जिला अमरावती महाराष्ट्र

(5) शंकर पिता करन आसरे उम्र 29 साल निवासी ग्राम वरुड़ थाना वरुण जिला अमरावती महाराष्ट

(6) राधे पिता खुशाल सिंग कुर्मी उम्र 38 साल निवासी ग्राम सांवली थाना लावाघोघरी जिला छिंदवाड़ा

(7) विक्की पिता रेवाराम शेन्डे उम्र 30 साल निवासी ग्राम बाम्हन पिपला थाना सौंसर जिला पांढुर्णा म.प्र.

(8) योगेश पिता अरुण राव गुल्लारे उम्र 35 साल निवासी राजुरा बाजार वरुण थाना वरुड़ अमरावती महाराष्ट्र

(9) मनीष पिता गुनपत खंडई उम्र 24 साल निवासी ग्राम बेरड़ी थाना सौंसर जिला पांढुर्णा म.प्र.

(10) अनिरुध्द पिता विनोद चौरे उम्र 19 साल निवासी सौंसर थाना सौंसर जिला पांढुर्णा म.प्र.

(11) अश्विन पिता गनपुती तिंजारे उम्र 25 साल निवासी सौंसर थाना सौंसर जिला पांढुर्णा म.प्र.

(12) गोलू पिता रमेश साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम खमारपानी थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा म.प्र.

(13) सरीफ पिता बसीर खान उम्र 55 साल निवासी ग्राम खमारपानी थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा म.प्र.

(14) विशाल पिता सुखदास साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खमारपानी थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा म.प्र.

(15) नारायण पिता अनेक साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम खमारपानी थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा

उपरोक्त अधिकतर जुआरी जिला पाण्डुर्ना के निवासी है, जो सरहदी गुलसी जंगल मे जुआ खेलते एवं खिलाते मिले।

फरार आरोपियो के नाम

(01) बंडू मर्सकोले निवासी पिपला जिला पांढुर्णा

(02) राजा साहू निवासी खमारपानी पुलिस चौकी खमारपानी जिला छिन्दवाड़ा

(03) रवि उर्फ रविन्द्र सांगोड़े निवासी गुलसी,थाना बिछुआ जिला छिन्दवाड़ा

(04) धन्ना उर्फ धनेश प्रजापति निवासी बिछुआ थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा

(05) असफाक निवासी बिछुआ थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा

विवेचना के दौरान उक्त जुआरियों के अलावा अन्य आरोपी बढने की संभावना है।

जप्त सामग्री –

(01) नगदी रकम 43900 रूपये

(2) 15 नग एंड्रोएड मोबाईल फोन कीमती 2,50,000 रूपये,

(3) 09 नग कार कीमती 68,00,000 रूपये

कुल जप्तशुदा मशरूका कीमती 7093900 रूपये।

इस पुलिस टीम ने पकड़े जुआरी

निरी.सतीश उइके,उनि. अजय सिंह सल्लाम,उनि. जियालाल पांचे,सउनि. मनोज रघुवंशी, सउनि.ब्रजेश रघुवंशी,प्रआर. प्रमोद धुर्वे,आर.आदित्य रघुवंशी,आर. बसंत बघेल, आर.राकेश सेवटकर,आर. राकेश उइके,आर.राहुल मर्सकोले आर.फूलभानशा परते,आर.चालक. नृत्यकिशोर,आर.जीवन रघुवंशी,आर.विकास बैस, आर.डालेन्द्र,आर.अमित तोमर आर.ब्रजेश राजपूत।