जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- जिला मुख्यालय के समीप उमरेठ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम टिघरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी (लाइनमैन,हेल्पर) काम के दौरान भीषण करंट की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय कर्मचारी सहदेव उमरेठ तहसील के अंतर्गत ग्राम टिघरा में बिजली के खंभे पर काम करते समय अचानक करंट लगने (इलेक्ट्रिक शॉक) से बुरी तरह घायल हो गया….करंट की चपेट में आने से सहदेव की पीठ और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है।
घटना के तुरंत बाद घायल सहदेव को गंभीर हालत में छिंदवाड़ा के जिला चिकित्सालय लाया गया…
जिला चिकित्सालय के डॉक्टर उमेश शिवहरे ने बताया कि मरीज को आज सुबह लगभग 11:00 बजे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। करंट लगने के कारण उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और आवश्यक इलाज शुरू कर दिया गया है।




