जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सल्लाम के द्वारा छिंदवाड़ा सांसद के ऊपर लगाये गए आरोप विरोध में गुरुवार रात छिंदवाड़ा सांसद खुद थाना कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इस पूरे प्रकरण की शिकायत की साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग उन पर लगातार आरोप लगा रहे हैं,किसी भी प्रकार की गतिविधियों में उनका नाम पर आरोप प्रत्यारोप किये जा रहे हैं… अब इससे परेशान होकर छिंदवाड़ा सांसद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कुंडीपुरा थाना अंतर्गत आने वाली धर्म टेकड़ी चौकी के चारगांव प्रहलाद में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद था जिसको लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए इन्हीं लोगों को जब अस्पताल इलाज के लिए लेकर आया गया उसी दौरान कृष्णा सल्लाम नाम के युवक के द्वारा रील बनाकर इसका इल्जाम छिंदवाड़ा सांसद पर डालते हुए उनके आदमियों के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया,इसकी जानकारी जब सांसद को लगी तो सांसद ने पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में सामने आई रील से आहत होकर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंचे,इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे
मीडिया से चर्चा में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने कहा कि सांसद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही इस प्रकरण में सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी प्रसारित करने के आरोपी युवक को हिरासत में लिया जाएगा।




