जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- विगत 05 सितंबर को प्रार्थी महीपाल सिंह ठाकुर निवासी वार्ड नं.06,अमरवाड़ा द्वारा थाना अमरवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनका किराए का मकान जिसे भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी को किराए पर दिया गया था,फिलहाल वो वर्तमान में भोपाल में रह रही हैं..उन्ही का सूना मकान पाकर अज्ञात चोरों द्वारा छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया गया। चोरों द्वारा दीवान पलंग में रखी मोनिका बट्टी के नाम की लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर तथा कवर में लगे 10 राउंड कारतूस चोरी कर लिए गए हैं।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अमरवाड़ा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी. सी. टी. वी. कैमरो को खंगाला गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश पतासाजी की गई…विशेष टीम नें तकनीकी संसाधनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर 03 संदेहियों को पुलिस राउंडअप में लेकर पुछताछ की जिसके बाद जिन्होने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताये कि सूना मकान पाकर सोने एवं चांदी के जेवरात एवं रुपये पैसो की चोरी करने के लिये मकान का ताला तोड़कर योजनाबद्ध तरीके से मकान में घुसे थे लेकिन घर में जेवरात एवं पैसे न मिलने पर दीवान पलंग के अंदर रखी 32 बोर रिवाल्वर एवं कारतूस महंगे दाम में बेचने के लिये चोरी करना बताये। तीनो आरोपीयो के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस की बरामदगी की गई है…गिरफ्तार आरोपियों 18 वर्षीय विकास वर्मा,19 वर्षीय सुनील उर्फ सत्यम कहार एवं 19 वर्षीय देवू उर्फ देवांश कहार सभी अमरवाड़ा निवासियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राजेन्द्र धर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा,सउनि धर्मराज बाघमारे,प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल,आरक्षक करण रघुवंशी,नरेन्द्र सनोडिया,सायबर सेल से प्रधान आरक्षक नितिन एवं आरक्षक आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।




