जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात्रि 01.00 बजे चौकी देंलाखारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP44 BC 1658 में अवैध शराब परिवहन की जा रही है।

सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर चेकिंग लगाई गई। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताई गई बोलेरो वाहन आती दिखी जिसे रोककर चेक किया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट पर 06 पेटी अंग्रेजी शराब रखी पाई गई। प्रत्येक पेटी में 48 नग क्वार्टर 180 ML के सीलबंद भरे हुए मिले।इस प्रकार कुल 288 क्वार्टर, कुल 51.840 लीटर, कीमती करीब 50,000 रूपये की शराब,बोलेरो वाहन जप्त करते हुए दो आरोपी 35 वर्षीय रामसिंह पिता सुमरसिंह अखाड़ी व 40 वर्षीय नाराण भोपा पिता झब्बू सिंह भोपा को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी देंलाखारी उप निरीक्षक रविंद्र पवार एवं आरक्षक मधुप्रसाद कुलस्ते,भीमसिंह परते,प्रमोद उइके एवं जयेन्द्र पाल सिंह राठौर की सराहनीय भूमिका रही।