जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बुधवार को सिंगोड़ी स्थित कबीर पंथ की जीवित समाधि साहेब दरबार में माथा टेका और रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। कबीर पंथ का यह साहेब दरबार साहेब सिंगोड़ी के नाम से प्रसिद्ध हैं।
रंग पंचमी के अवसर पर पूरे देश भर से यहां कबीर पंथी अपनी मनोकामना लेकर इस जीवित समाधि दरबार के ऐतिहासिक मेले में आते हैं।

रंगपंचमी मेले में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विधानसभा के पूर्व प्रभारी उत्तम ठाकुर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे,अजय सक्सेना एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर के साथ जीवित समाधि स्थल पर पहुंचकर दरबार में मत्था टेक हाजिरी लगाई और समाधि स्थल पर चादर चढ़ाकर पूजा अर्चना की साथ ही मेले में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे भक्तों को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने साहेब समिति सिंगोड़ी के सदस्यों से बातचीत कर स्थल की जानकारी प्राप्त की तब सदस्यों ने बताया कि होली के दिन से रंग पंचमी के दिन तक पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल मेन रोड कबीरवाड़ा प्रांगण में प्रतिदिन लोगो का हुजूम सुबह शाम महाआरती से लेकर चौका आरती के कार्यक्रम तक लगा रहता है।रंगपंचमी के अवसर पर लोगों द्वारा हर वर्ष की भांति इसी तरह यहां पर अपनी मनोकामनाओ हेतु प्रसाद चढ़ा कर समाधि स्थल से अपनी मन्नते मांगते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है।हम छोटे से छोटे त्यौहार को भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं फिर ये तो साहेब सिंगोड़ी की शक्ति का उत्सव है,उन्होंने कहा कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि सिंगोड़ी जैसी छोटी सी जगह में शक्ति का इतना बड़ा मेला लगता है। श्री यादव ने कहा कि आज मुझे यहां आने का मौका मिला है और मुझे यहां बहुत सकारात्मक शक्ति की अनुभूति हुई है जिससे मैं अभिभूत हैं। श्री यादव ने कहा कि अगले वर्ष हम मिलकर इस मेले को और भी भव्य बनाएंगे।

इस अवसर पर इस मेले में छिंदवाड़ा से भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के साथ भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी उत्तम ठाकुर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, विजय पांडे,अजय सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार,योगेश यादव परसादी पटेल,पवन राव सोनी सरपंच कपिल ठाकुर,डॉ उमेश शर्मा,बंटी परिहार,रामनाथ साहू,बंटी पांडे,रमेश पहलवान अंकित जैन,बद्री पटेल,संजय सोनी,कैलाश साहू,किशोर साहू,रामनाथ साहू,अनमोल बत्रा,स्वप्निल कंच,रजत बिट्टू जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।