जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई है।समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे,परासिया विधायक सोहन वाल्मीक, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके से चर्चा के उपरांत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के द्वारा जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस की सहमति उपरांत महिला कांग्रेस जिला महिला कांग्रेस में कार्यवाहक अध्यक्ष,शहर महिला कांग्रेस की प्रभारी व परासिया, जुन्नारदेव व अमरवाड़ा विधानसभा में महिला कांग्रेस की प्रभारी मनोनीत की गई है।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार जिला महिला कांग्रेस में कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कहकशां मिर्जा, शहर महिला कांग्रेस की प्रभारी मनीषा पाल मनोनीत की गई है।परासिया विधानसभा प्रभारी मीना कोरी,जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी पिंकी बत्रा एवं अंगुरी नागवंशी को अमरवाड़ा विधानसभा महिला कांग्रेस का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ,नकुलनाथ,जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन व समस्त कांग्रेस विधायकगण का हृदय से आभार माना है। महिला कांग्रेस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।