जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-प्रधान डाकघर छिन्‍दवाड़ा के डाकपाल विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि आज 10 जुलाई गुरूवार से प्रधान डाकघर छिन्दवाड़ा में आम जनता को अधिक सुविधा देने के लिये कांउटर समय का विस्तार किया जा रहा है।इस संबंध में उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड पत्रों,स्पीड पोस्ट पत्रों एवं पार्सलों की बुकिंग पहले 05 बजे तक ही की जाती थी, लेकिन अब इन सुविधाओं का लाभ आम जनता के लिये रात्रि 08 बजे तक कांउटर का समय बढ़ाया गया है।जिससे अधिकाधिक आम जनता लाभ ले सकती है।

इन बढ़े हुये समय में व्यापारी वर्ग,अधिवक्तागण एवं अन्य लोग जो लम्बे समय से कार्यालय समय में बुकिंग सुविधा से वंचित थे,अब अधिकाधिक लाभ लेकर डाकघर से अपनी सेवायें ले सकते हैं।