जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा:-आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है।इस संबंध में निगम के जलप्रदाय शाखा द्वारा 22 जून दिन सोमवार को भरतादेव स्थित 15 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में फ्लोकुलेटर की सफाई का कार्य किया जाएगा।इस आवश्यक तकनीकी सुधार के चलते सोमवार को शहर के एक बड़े हिस्से में नियमित जलप्रदाय पूरी तरह बाधित रहेगा।

इस दौरान शहर के बड़वन, गुरैया नाका,राजनगर,सिविल लाइन,सुंदर देवरे नगर,पारस नगर,मोहन नगर,गुलाबरा, शक्ति नगर,चौकसे कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी,पूजा लॉन के पीछे,कुम्हारी मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला,पातालेश्वर क्षेत्र,गीतांजलि कॉलोनी, कालीपाठा,बरारीपुरा,दास मोहल्ला, चौड़ा बाबा मंदिर क्षेत्र,जनता कॉलोनी,जनता कॉलोनी,पूर्ण चंदनगांव क्षेत्र और एस.ए.एफ. (SAF) कॉलोनी क्षेत्र मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे।

नगर निगम प्रशासन ने इन सभी प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व में ही आवश्यकतानुसार पर्याप्त पेयजल का भंडारण कर लें।कार्य पूर्ण होने के पश्चात अगले दिन से जलप्रदाय पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।