जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- कन्हरगांव जलाशय से आने वाली ग्रेविटी पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के कारण रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। नगर निगम के जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य प्रचलित रहने के कारण संबंधित इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी।
जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी,उनमें जेल बगीचा टंकी से गुलाबरा मेन रोड की गली नंबर 1 से 18 नंबर गली तक का क्षेत्र,पूजा लॉज के पीछे स्थित परासिया रोड एवं मोहन नगर शामिल हैं।इसके अलावा सिविल लाइन पानी टंकी से राजनगर,सिविल लाइंस,सुंदर देवरे कॉलोनी तथा गुरैया रोड क्षेत्र में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार 11 एमएलडी डीडीसी टंकी से कोलाढाना, शांतिपुरा,कावरा कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी,सुभाष कॉलोनी तथा चित्रकूट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में रविवार को जल प्रदाय नहीं किया जाएगा।
नगर निगम ने नागरिकों से आवश्यकतानुसार पानी का पूर्व भंडारण करने तथा होने वाली असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की है।




