जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे स्थानीय माता मंदिर चंदनगांव से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहिद अमित ठेंगे चौक बस स्टैंड पहुंचेगी।
श्री यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।
श्री यादव ने बताया कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का इमलीखेड़ा चौक पर भव्य स्वागत करेंगे। श्री यादव ने बताया कि स्वागत के उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माता मंदिर चंदनगांव पहुंच कर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे माता मंदिर चंदनगांव से प्रारंभ होकर ई एल सी चौंक,दशहरा मैदान, जिला अस्पताल,फव्वारा चौक होते हुए शहीद अमित ठेंगे चौक बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी कार्यकर्ता, मातृशक्ति,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित जिले के निवासियों से इस राष्ट्र गौरव की तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।




