जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होगा।आगमन उपरांत वे धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। जिले के विभिन्न सिद्ध देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों में माथा टेकेंगे साथ ही आयोजनों में सम्मिलित होंगे।
जिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ का कल यानि 23 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रात:11 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा।दोपहर 12.30 बजे चौरई विधानसभा के चांद पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।तदोपरांत दोपहर 2.30 बजे कपुर्दा के सिद्ध देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे, दोपहर 3.30 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा। दोपहर 4.00 बजे राजीव भवन में आयोजित शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष,उप ब्लॉक अध्यक्ष,उप ब्लॉक के प्रभारी,जोन प्रभारी व नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित होंगे।शाम 6.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
24 सितम्बर दिन बुधवार को नकुलनाथ का परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ ब्लॉक में दोपहर 12.30 बजे आगमन होगा,यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1.30 बजे अम्बाड़ा के सिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे।दोपहर 2.30 बजे जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके द्वारा आयोजित चुनरी यात्रा में सम्मिलित होंगे, तदोपरांत शाम 6 बजे नकुलनाथ का शिकारपुर आगमन होगा।रात्रि 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
25 सितम्बर को नकुलनाथ प्रात:10.15 बजे शिकारपुर में आयोजित नगर निगम के कांग्रेस पार्षदगणों की बैठक में सम्मिलित होंगे तदोपरांत वे छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।




