जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव का अनुमोदन दे दिया गया है। जिसके बाद 132 नवीन मतदान केंद्रों के साथ जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1462 से बढ़कर 1594 हो गई है।

नवीन मतदान केंद्रों के प्रस्ताव 1200 से अधिक मतदाता संख्या एवं दूरी अधिक होने के कारण आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार भेजे गए थे। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में मतदान केंदों की संख्या 277 से बढ़कर 302, अमरवाड़ा में 348 से बढ़कर 370, चौरई में 273 से बढ़कर 287, छिंदवाड़ा में 312 से बढ़कर 343 और परासिया में 252 से बढ़कर 292 हो गई है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों के परिवर्तन की सूचना सभी राजनैतिक दलों को देने और इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश सभी निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए गए हैं।