छिन्दवाड़ा : ब्रेकर में उछली बाइक,दादी-पोती गिरी, 03 वर्षीय पोती ने तोड़ा दम
जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-देहात थाना क्षेत्र के जामुनझिरी के समीप सोमवार सुबह एक हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।दरअसल बच्ची का स्वास्थ्य खराब था,बच्ची को लेकर उसकी दादी अपने परिचित के साथ बाइक से अस्पताल आ रही थी।जामुनझिरी के समीप ब्रेकर पर बाइक उछल गई। बाइक पर पोती को गोद में लेकर बैठी दादी सड़क पर गिर गई थी।हादसे में पोती और दादी को चोट आई थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पोती को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मेघासिवनी निवासी 3 वर्षीय परी पिता अवधेश यादव का स्वास्थ्य खराब था।सोमवार सुबह दादी कमली यादव पोती को लेकर इलाज कराने छिंदवाड़ा के लिए निकली थी। बाइक यादव परिवार का परिचित अजेश चला रहा था। जामुनझिरी के समीप एक ब्रेकर पर बाइक उछल गई। बाइक पर पीछे बैठी दादी और पोती उछलकर सड़क पर गिर गए थे।आसपास मौजूद लोगों की मदद से अजेश ने घायल परी और कमली यादव को छिंदवाड़ा अस्पताल लाया।यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया।दादी को मामूली चोट आई है।देहात पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
अब इस घटना का कारण ओवर स्पीड,लापरवाही, असंतुलन या ब्रेकर है… यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन सत्यता तो यह है कि एक परिवार ने असमय एक मासूम को खो दिया इसीलिए आप सभी इस खबर से सबक लेते हुए बाइक में अगर बच्चों को बैठाल कर सफर कर रहे हैं तो आपको अति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।




