जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं….कक्षा बारहवीं और कक्षा दसवीं के घोषित परिणामों के अनुसार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जी एस बघेल ने बताया कि इस वर्ष छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के कक्षा बारहवीं का सम्मिलित परीक्षा परिणाम 81.86 प्रतिशत रहा है…इसमें शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 85.43 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 70.43 प्रतिशत रहा है……वहीं छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के कक्षा दसवीं का सम्मिलित परीक्षा परिणाम 78.95 प्रतिशत रहा है….इसमें शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 81.51 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 70.67 प्रतिशत रहा है।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में कक्षा दसवीं से 13 और कक्षा 12वीं से पांच विद्यार्थियों ने अपना स्थान हासिल किया है…




