जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-शनिवार को कुंडीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रिंग रोड,बायपास बनगांव चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में एक पीले रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ “गांजा” लेकर घुम रहा है तथा किसी ग्राहक की तलाश कर रहा है….मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर हमराह स्टाफ के पहुँचकर पुलिस ने देखा तो रिंग रोड,बायपास बनगांव चौक में मुखबिर के बताये अनुसार एक लड़का थैला लिये हुए बैठा था जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम फैजान पिता परवेशज मंसुरी उम्र 25 साल निवासी भवानी नगर कलमना बस्ती,पुराना कामठी रोड,थाना कलमना,नागपुर (महाराष्ट्र) का होना बताया, संदेह के आधार पर जब युवक की तलासी ली गई तो आरोपी फैजान मंसुरी के कब्जे से 02 किलो 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक सॅमसंग कंपनी का एंड्रायड मोबाईल की जप्ती की जाकर विधिवत मौके पर ही सील चस्पा किया गया है तथा आरोपी को धारा 8,20,29 एन.डी.पी.एस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिला अंतर्गत थाना कोतवाली,कलमना और शांतिनगर में विभिन्न धाराओं में लगभग 10 मामले दर्ज हैं
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,उनि.अविनाश पारधी चौकी प्रभारी धरमटेकरी,सउनि.मोहन सिंग बघेल,प्रधान आरक्षक-अरूण शर्मा,विजय पाल,सुरेन्द्र बघेल आरक्षक चंदु दाहिया,आलम, चन्द्रपाल,यतेन्द्र,साइबर सेल से नितिन रघुवंशी एवं आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।




