जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर… धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों/अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर बीती रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गश्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी/दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 33 स्थायी व 87 गिरफ्तारी,इस प्रकार कुल 120 वारंटियो को दबिश/ घेराबंदी/नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कुंडीपुरा पुलिस ने सर्वाधिक 20 वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना कुण्डीपुरा द्वारा कांबिग गश्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया,जिसमें 08 स्थायी व 12 गिरफ्तारी,कुल 20 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी परासिया जितेन्द्र जाट के नेतृत्व में थाना परासिया में 04 स्थायी व 05 गिरफ्तारी,कुल 09 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्रीमती भारती जाट के नेतृत्व में थाना चौरई में 03 स्थायी व 07 गिरफ्तारी,कुल 10 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।




