छिन्दवाड़ा के तिलक मार्केट स्थित विश्व प्रसिध्द “नारियल वाले हनुमान..केसरीनंदन हनुमान मंदिर” से SDM ने दिए भक्तों द्वारा चढ़ाए नारियल हटाने के आदेश…मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तों द्वारा इस मंदिर मे अर्पित किए जाते हैं नारियल…वर्तमान में हज़ारों नारियल माला के रूप में मंदिर में मौजूद
जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- छिंदवाड़ा के तिलक मार्केट स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर जिसे नारियल वाले हनुमान मंदिर के रूप में भी जाना जाता है ….इस मंदिर में मान्यता है कि जब किसी भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है तब वह भक्त हनुमान जी महाराज को नारियल अर्पण करता है…. इस हिसाब से वर्तमान में इस मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए हजारों नारियल मंदिर समिति ने माला के रूप में मंदिर के चारों ओर बांधकर रखें हुए हैं…,विगत दिवस 5 जून को छिंदवाड़ा एसडीएम सुधीर जैन द्वारा मंदिर समिति के सेवादार और पुजारी अनिल मालवी को एक पत्र देकर इन नारियलों को तत्काल मंदिर से हटाने का आदेश दिया जाता है जिसके बाद मंदिर समिति और श्रद्धालु आक्रोशित हो उठते हैं और परिणाम स्वरूप मंगलवार को मंदिर समिति के सदस्य और श्रद्धालु गण कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम न सिर्फ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हैं साथ ही साथ मौके पर मौजूद एडीएम और डिप्टी कलेक्टर को संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराते हुए धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए मंदिर से नारियल नहीं हटाने का निवेदन करते हैं इसके साथ ही मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं द्वारा कलेक्ट्रेट के गेट पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है और साथ ही एसडीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जाते हैं।




