जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- चांद पुलिस द्वारा ग्राम शहपुरा में हुई चेन स्नेचिंग के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है….आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस द्वारा जप्त भी किया गया है।
दरअसल विगत 05 जून को प्रार्थिया प्रगति निवासी चांद के द्वारा थाना चांद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वो छिंदवाड़ा से स्वयं की स्कूटी से अपनी बच्ची के साथ चांद आ रही थी उसी समय एक बिना नंबर की स्कूटी से एक अज्ञात व्यक्ति पीछे करते हुये आ रहा था,जिसके द्वारा शहपुरा से पहले मेन रोड पुलिया के पास में अचानक प्रार्थिया प्रगति की स्कूटी के पास लाकर बलपूर्वक झपट्टा मारकर प्रगति के गले में पहनी हुई करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चैन छीनकर वापस छिंदवाड़ा तरफ भाग गया….. पीडिता की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर थाना चांद में अपराध क्रमांक– 243/2026 धारा – 304(2) BNS का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चैन स्नेचिंग/झपटमारी का अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई से निर्देश प्राप्त कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर पता तलाश की गयी,थाना क्षैत्र के एवं छिंदवाड़ा में दुकानों में आने जाने वाले राहगीरों,बस ड्रायवरों से पूछताछ कर नीली स्कूटी वाले अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये गये तब पता तलाश के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान हरिओम पिता रामा नरवरे जाति किरार उम्र 26 साल निवासी ग्राम भांडखापा चौकी उमरानाला थाना मोहखेड़ वर्तमान निवास कुसमेली टेकड़ी थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा के रूप में होने पर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने पर घटना में चोरी गये सोने की चैन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।
चैन स्नेचर को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राकेश सिंह बघेल थाना प्रभारी थाना चांद,आरक्षक सुरेन्द्र बघेल,मयंक रघुवंशी,विवेक बघेल,नीरज बघेल,सायबर सेल प्रधान आरक्षक नितिन एवं आरक्षक आदित्य की अहम भूमिका रही है ।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।




