जनमत भास्कर, छिन्दवाड़ा :- -छिन्दवाड़ा में कोतवाली थाना अंतर्गत फव्वारा चौक के पास शराब दुकान के सामने खुलेआम शराब पी रहे एक युवक पर दूसरे युवक ने धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया..यह पूरी घटना पास ही लगे cctv में कैद भी हो गई फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में लगातार जारी है..बताया जा रहा है कि आरोपी पुष्पराज गोदरे नामक युवक ने शराब पीने के दौरान कहासुनी पर विक्रम ठाकुर नामक युवक की गर्दन पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया… जिला अस्पताल के डॉक्टर रानू जैन ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि युवक की हालत बहुत नाजुक है और उसे गले में गहरा घाव लगा है फिलहाल युवक को वेंटीलेटर पर रखा गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।