जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :-छिन्दवाड़ा के चांद थाना अंतर्गत ग्राम उभेगांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई…. बताया जा रहा है कि ग्राम उभेगांव निवासी 45 वर्षीय गेंदसिंह वानखेडे शनिवार सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कार्य कर रहे थे इसी दौरान खेत में बिना मुंडेर वाले कुएं में वह ट्रैक्टर सहित गिर गए… घटना की सूचना लगते ही किसान के परिजन,ग्रामीण और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और फिर किसान को बाहर निकालने हेतु रेस्क्यू आरंभ किया गया… काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर और फिर कुएं में गिरे किसान को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दुर्भाग्यवश किसान की मौत हो चुकी थी,इस घटना के बाद न सिर्फ परिवारजन बल्कि पूरा ग्राम गमगीन है… फिलहाल पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




