जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- थाना सिटी कोतवाली द्वारा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के कुशल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे व नगर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राणा के मार्गदर्शन मे बिजली फिटिंग के कॉपर वायर की चोरी का खुलासा किया गया है

दरअसल विगत 04 जून को शिकायतकर्ता ने कोतवाली थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिग्नेचर कालोनी मे सतपुडा लाईफ सांईस एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल मे बिजली फिटिंग का काम चल रहा है,जहा से दोपहर 12.30 बजे से 01.00 बजे के बीच जिस कमरे मे बिजली फिटिंग का सामान रखा हुआ था उसका ताला टूटा है एवं कमरे मे रखा बिजली फिटिंग के हेवेल्स कंपनी के काँपर बायर के 4mm के करीब 20-22 बंडल चोरी हो गये है….,प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध क्र. 442/2026 धारा 303(2) भा.न्या.सं. का पंजीबध्द किया जाकर जांच आरंभ की गई थी।

घटना की विवेचना के दौरान सक्रिय किये गये मुखबिरों को घटना दिनाँक को प्राप्त की गई सीसीटीव्ही फुटेज में दर्शित हो रहे अज्ञात व्यक्तियों की फोटो प्रदाय की गई जिसके बाद 05 जून को फुटेज मे दिख रहे दो व्यक्तियो के हुलिया से मिलते जुलते 02 व्यक्ति संदिग्ध हालत में बिना नंबर की सफेद रंग की वर्गमेन स्कूटी के साथ देखे जाने की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई जिन्हे हवाई पट्टी रोड चाचा ढाबा के पास सफेद रंग की वर्गमेन स्कूटी के साथ मौके पर पकड़ा गया जिनसे मौके पर आवश्यक पूछताछ की गई एवं विडिओ फुटेज दिखाने पर उनके द्वारा विडिओ फुटेज में होना स्वीकार किया गया जिसपर दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम सूरज भौसर पिता स्व. तुलाराम भौसर एवं आकाश उर्फ गोलू विश्वकर्मा बताए जिनके भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के कथन मेमोरेन्डम लेख किए गए जिसके आधार पर दिनांक घटना को सिग्नेचर कालोनी निर्माणधीन सतपुडा लाईफ सांईस एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल भवन से चोरी किये गये 02 बोरियों में कुल 17 बन्डल बिजली फिटिंग के तार जप्त किये गए एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे,उनि चेतन मर्सकोले,सउनि,रवि मालवीय प्र.आर. नितिन सिंह,आरक्षक विकाश बैस,सागर डेहरिया, आर.अमित तोमर,रामकुमार जाटव एवं आदित्य सायबर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई है।