जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- थाना देहात पुलिस द्वारा बीते दिनों चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों को बरामद करने के साथ ही साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है…..दरअसल विगत 02 मई को प्रार्थी रंजीत पिता सुनील डेहरिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम धागडिया थाना चाँद अपनी मोटरसायकिल. क्र. MP28MX1002 से फ्रेंडस कालोनी गली न. 01 में मकान निर्माण के काम में मजदूरी करने गया था जहां से शाम करीबन 06.00 से 06.30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया एवं एक अन्य प्रकरण के प्रार्थी पंकज पिता रामकुमार डेहरिया उम्र 28 साल निवासी ढीमराढाना अपनी मो.सा. क्र. MP28NA3656 से विगत 30 अप्रैल को ढिमराढाना शादी में गया था एवं उसने अपनी मोटरसाइकिल बुद्धा मैरिज गार्डन के सामने खडी कर दिया था जहाँ से किसी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।
प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना देहात में अप.क्र.239/26 धारा 303(2) bns,अप.क्र. 259/26 धारा 303(2) का पंजीबद्ध किया गया।प्रकरण में थाना प्रभारी थाना देहात द्वारा टीम गठित कर अज्ञात चोर की तलाश पताशाजी तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर की गई और दो संदेहियों आकाश उर्फ अक्कू पिता रामप्यारे अहिरवार उम्र 33 साल निवासी प्रियदर्शनी कालोनी एवं कौशल पिता जयदेव साकरे उम्र 40 साल निवासी कृष्णानगर को तलब कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी कौशल साकरे द्वारा मो.सा. क्र. MP28MX1002 उसके पास होना स्वीकार किया एवं आरोपी आकाश पिता रामप्यारे द्वारा मो.सा. क्र. MP28NA3656 चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके बाद आरोपियों से मो.सा. बरामद की गई एवं आरोपी आकाश उर्फ अक्कू एवं कौशल पिता जयदेव साकरे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक गोविन्द सिंह राजपूत,उनि हर्ष नागले, सउनि सुरेन्द्र यादव,आर. शेरसिंह,सूरज,उमेश उइके एवं सौरभ की मुख्य भूमिका रही।




