जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:- विगत 29 अप्रैल को चौरई पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सीतापार के आगे मोरखा रोड पर रोड के किनारे संदिग्ध मृत अवस्था में पड़ा हुआ है,सूचना पर मौके पर पहुंचकर मृतक पुरुष के शव का निरीक्षण किया गया जिसमे मृतक की पहचान अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा निवासी गुरैया थाना चौरई के रूप में हुई,मृतक के शरीर में चोट के निशान थे जो प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या किसी ठोस वस्तु से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गयी है प्रतीत हो रहा था जिसकी सूचना पर मर्ग कायम कर मृतक के शव की जांच पंचनामा कार्यवाही,पी. एम. कराया गया।मृतक का शव संदिग्ध अवस्था में पाये जाने एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 419/26 धारा 103 (1) BNS का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मृतक की मृत्यु के सबंध में सघन जांच कर उक्त अंधे हत्याकांड का खुलासा करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमति भारती जाट के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी चौरई निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं थाना स्तर पर 12 अलग-अलग टीम गठित कर सायबर सेल की मदद से जघन्य सनसनी खेज अंधे हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिये गये थे।
यह था पूरा घटनाक्रम
दरअसल विगत 29 अप्रैल को रात्रि 12.00 बजे करीब मृतक अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा जो आरोपी राजिक भाट, राहुल विश्वकर्मा का दोस्त था। रात्रि में सीतापार रोड शराब भट्टी के पास मृतक अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा एवं आरोपी राहुल विश्वकर्मा,राजिक भाट मिले,शराब दुकान बंद हो चुकी थी और शराब न मिलने से मृतक के साथ आरोपी राजिक भाट,राहुल विश्वकर्मा का विवाद हो गया तब अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा को मोटर साईकिल में बैठाकर कच्ची शराब पीने के लिये मोरखा तरफ जा रहे थे कि रास्ते में सीतापार के आगे पहुंचे ही थे कि अखिलेश शर्मा फिर से विवाद करने लगा तब मोटर साईकिल रोककर अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा को बोले कि तू लेट आया और झगडा विवाद कर रहा है तब आरोपी राहुल विश्वकर्मा ने अखिलेश शर्मा को पकड़ा और राजिक भाट ने रोड किनारे पडा पत्थर उठाकर जान से मारने की नियत से मृतक अखिलेश शर्मा के सिर, चेहरे,पैर में दो तीन बार मारा जिससे मृतक अखिलेश शर्मा की वहीं पर मृत्यु हो गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी राहुल विश्वकर्मा और राजिक भाट से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी जिन्होंने घटना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जप्त की गयी।प्रकरण में आरोपी राहुल विश्वकर्मा,राजिक भाट को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायालय चौरई में पेश किया गया।जिनका जेल वारंट बनने पर जिला जेल छिंदवाडा भेजा गया है।
इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने में निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले,प्र.आर. 696 गोपाल साहू,आर. 154 राजकिशोर बघेल,आर.850 राजपाल बघेल आर.687 कन्हैया सनोडिया,आर. 424 रोहित ठाकुर एंव सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।




