जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-गुरुवार अलसुबह ईओडब्ल्यू जबलपुर की 25 सदस्यीय टीम ने डीएसपी मंजीत सिंह के निर्देशन में छिन्दवाड़ा के परासिया रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के रिटायर्ड एसडीओ महेंद्र नागवंशी के निवास और गुरैया रोड स्थित आटा मिल में दबिश दी…गुरुवार अलसुबह से जारी इस कार्यवाही के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को अभी तक रिटायर्ड एसडीओ महेंद्र नागवंशी के पास शासकीय सेवाकाल में होने वाली आय से 200 प्रतिशत से भी अधिक आय अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं फिलहाल छिन्दवाड़ा में रिटायर्ड एसडीओ महेंद्र नागवंशी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की कार्यवाही अभी भी जारी है जिसमे और भी आय से अधिक संपत्ति सामने आ सकती है।
गुरुवार अलसुबह से जारी रेड कार्यवाही के दौरान दोपहर में ईओडब्ल्यू के डीएसपी मंजीत सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पीडब्ल्यूडी के एसडीओ महेंद्र नागवंशी के विरुद्ध ईओडब्ल्यू जबलपुर में “आय से अधिक संपत्ति” मामले में शिकायत की गई थी जिसकी जांच लगातार जारी थी…जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आय से अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य पाए जाने पर इनके खिलाफ अपराध दर्ज कर बुधवार को छिन्दवाड़ा में विशेष न्यायाधीश से सर्च वारंट प्राप्त कर 25 सदस्यीय दल के साथ आज इनके परासिया रोड स्थित निवास और गुरैया रोड में इन्ही की आटा मिल में रेड कार्यवाही की गई….इस रेड कार्यवाही के दौरान अभी तक हमे डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति जिसमे शहर में लगभग 2 मकान,दुकान और कृषि भूमियाँ शामिल हैं…गुरैया रोड स्थित इनकी आटा फ्लोर मिल में लगभग ढाई करोड़ का निवेश करना सामने आया है….30 लाख के वाहन मिले हैं जिसमे 2 फोरव्हीलर और 3 टूव्हीलर शामिल हैं…एलआईसी की 18 पॉलिसियां मिली हैं जिनमे 20 लाख रुपये का निवेश किया गया है…नगद 51 हज़ार रुपये और 10 लाख रुपये के गहने मिले हैं इसके साथ ही इनके द्वारा संचालित विभिन्न बैंक खातों की जांच भी की गई है जिसमें बड़ी राशियां पड़ी हुई है उनकी भी जांच की जा रही है…..इसके साथ ही डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एसडीओ महेंद्र नागवंशी को अपने शासकीय सेवा काल के दौरान लगभग डेढ़ से पौने दो करोड़ रुपये वेतन प्राप्त हुआ था लेकिन अभी तक इनके द्वारा 05 करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश सामने आ चुका है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि ये आय से लगभग 200 प्रतिशत से भी अधिक आय अर्जित कर चुके जो आगे जांच के दौरान बढ़ भी सकती है।




