जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के द्वारा अवैध शराब /मादक पदार्थ की तस्करी,विक्रय व अवैध शराब का भंडारण करने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश व निर्देश के पालन में प्रभावी कार्यवाही करने का जिले में विशेष अभियान निरन्तर जारी है,जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरवाडा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उपनिरीक्षक अशोक यादव को बीती रात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हिवरासानी की तरफ से एक स्विफ्ट कार अत्यधिक मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते हुए अमरवाड़ा की ओर आ रही है।सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जेल रोड,ग्राम हिवरासानी के पास नाकाबंदी की गयी, हिवरासानी की तरफ से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट कार (क्रमांक MH31EA9429) को सूझबूझ से घेराबंदी कर रोककर जब चेक करने का प्रयास किया गया,तो पुलिस को देखकर कार में बैठा एक व्यक्ति मौके से कूदकर भाग निकला।कार में मौजूद दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपना नाम राजकुमार बंदेवार बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम अपना भाई गोलू उर्फ अखिलेश बंदेवार होना स्वीकार किया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में रखी 03 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 350 पाव (मात्रा 63 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब और देशी लाल मसाला शराब शामिल है।जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 40,000 आंकी गई है। संदेही राजकुमार बंदेवार (उम्र-32 वर्ष),निवासी बाबूटोला थाना अमरवाड़ा के पास शराब के परिवहन या रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत उक्त संपूर्ण शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को मौके पर ही सीलबंद कर जब्त कर ली गई।उपरोक्त आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना अमरवाड़ा मे अपराध क्रमांक 479/26 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा,उनि अशोक यादव,उनि विजेन्द्र मार्को,प्रआर संजीव तेकाम,आर. ललित, आर.करण रघुवंशी,आर. नरेन्द्र की विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रही।




