जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- जिले में कम बारिश के चलते उत्पन्न हुए पेयजल संकट को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को नगरनिगम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर कन्हरगांव, माचागोरा सहित जिले में स्थित अन्य डेमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आगामी जलसंकट को देखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के दिशा निर्देश दिए। सांसद ने माचागोरा डेम का पानी चंदनगांव वाटर फिल्टर तक जल्द लाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देशदिए।
अधिकारियों को कन्हरगांव डेम को संगम 2 योजना से जोड़ते हुए अन्य स्रोतों से भी भरने की कार्ययोजना बनाने और सर्वे करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं। सांसद ने शहर में बंद पड़े ट्यूबवेलों को शुरू करने के साथ ही शहर में स्थित कुओं की सफाई कर उससे भी पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए है।बैठक में महापौर विक्रम अहके, कमिश्नर सीपी राय, मनोज सक्सेना, जागेन्द्र अल्डक, मनोज कुशवाह, प्रमोद शर्मा, बलराम साहू, माइकल पहाड़े, राहुल उईके, विजय पाटिल, एई विवेक चौहान, रोहित सूर्यवंशी, भानू सूर्यवंशी एवं जलन संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।




