जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा:- श्री राधाष्टमी पर्व का आयोजन 19 सितंबर शनिवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर,पुराना आरटीओ, परासिया रोड छिंदवाड़ा में किया जा रहा है।आयोजन में श्रद्धालुओं को सहपरिवार शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
जिला गौली समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे पूजन के साथ होगी।इसके बाद दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले वाले गौली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा,इसमें भजनों के माध्यम से श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और आराधना की जाएगी।इसके पश्चात शाम 5 बजे आरती एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राधाष्टमी पर्व में सहभागी बनने और भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।




