जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- विगत 15 सितंबर को प्रार्थी राजेन्द्र कुमार तिवारी पिता केसरी प्रसाद तिवारी उम्र 57 साल निवासी त्रिलोकी नगर वार्ड नं. 26 छिंदवाड़ा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वे ग्राम माल्हनवाडा हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं… विगत 14 सितंबर को स्कूल में रविवार अवकाश था,15 सितंबर को रात्रि में मेरे अधिनस्थ शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल ने रात्रि 3.30 बजे करीच फोन कर सूचना दी कि अपने माल्हनवाडा स्कूल का ताला टूटा हुआ है,मौके पर जाकर देखे तो ग्राम माल्हनवाडा स्कूल में लगा साउंड सिस्टम,LCD 32 इंच तथा अन्य एक LG कंपनी की इन्ट्रेक्टिव पैनल 65 इंच कुल कीमत लगभग 150000 रुपये की मौके पर नहीं थी… तब अज्ञात चोरों के विरूद्ध अपराध क्रमांक-642/26 धारा 341 (4),305(a) BNS अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र भगत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई,टीम द्वारा तत्पर्यता पूर्वक विवेचना कर घटना स्थल के आस-पास के लोगों तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर संदेहियों से पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया तब आरोपी अखिल भारती पिता भारत भारती उम्र 19 साल निवासी ग्राम माल्हनवाडा एवं प्रभात उर्फ राजा पिता संजू डेहरिया उम्र 18 साल निवासी कालीबस्ती थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा से पूछताछ उपरान्त चोरी गया मशरूका टकारा कंपनी का साउंड सिस्टम,LCD 32 इंच,अन्य एक LG कंपनी की इन्ट्रेक्टिव पैनल 65 इंच को बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश कर जेल भेजा गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,उपनिरीक्षक अरविन्द बघेल,प्रधान आरक्षक मुरली मनोहर, आरक्षक जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे,संजय तुरकर, गजानंद मरपि,राजपाल बघेल,सतेन्द्र,सायबर सेल के नितिन सिंह व आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।




