बड़ा सवाल….? क्या 13 जुआरी मिलकर सिर्फ 3100 रुपयों की जीत हार पर दांव लगा रहे थे या फरार आरोपी मौके से जीत हार की रकम भी ले गए

जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- जिले के थाना नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटकुही के पास टेकड़ी में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 03 आरोपियो को पकड़ा गया एवं 10 आरोपी मौके से फरार हो गए।पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3100 रुपये,ताश के पत्ते व मौके से 05 मोटर सायकिल जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नवेगांव में धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार हुये अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

ओमकार पिता जेठू भन्नारे उम्र 21 साल निवासी ग्राम पनारा….राकेश पिता शनिलाल उड़के उम्र 22 साल निवासी ग्राम कटकुही …मन्नू पिता शनिलाल वरकडे उम्र 30 साल निवासी ग्राम आवरिया

फरार आरोपी

राहुल पिता हरिप्रसाद महेलवंशी निवासी डोडासेमर….कन्हैया पिता सुरजन भन्नारे निवासी ग्राम पनारा….रज्जू नागवंशी निवासी उमरडोह….राधे आरसे निवासी ग्राम कटकुही….टानिक निवासी ग्राम डोडासेमर….ललीत यदुवंशी ग्राम बिंदरई….मोहनलाल पिता गनपत आम्रवंशी ग्राम कटकुही….सन्नी उइके ग्राम उमरडोह…गुड्डू निवासी ग्राम श्रीजोत…कमलेश आम्रवंशी निवासी ग्राम कटकुही

पुलिस टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके,प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सैयाम,शारदा, आरक्षक अरुण यादव, रुमन सिंह,सलाउद्दीन शेख एवं वीर सिंह।