जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है।आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात करेंगे। नेताद्वय 31 जुलाई से 2 अगस्त तक छिन्दवाड़ा दौरे पर रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कमलनाथ एवं नकुलनाथ का दिनांक 31 जुलाई दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा आगमन होगा।आगमन उपरांत कमलनाथ एवं नकुलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।दोपहर 02 बजे नकुलनाथ राजीव भवन में छिन्दवाड़ा जिला एनएसयूआई एवं पांढुर्णा जिला एनएसयूआई की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।पूर्व सीएम कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ सांय 05 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।
1 अगस्त दिन शुक्रवार को कमलनाथ एवं नकुलनाथ प्रात: 10.30 बजे शिकारपुर में प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।नकुलनाथ दोपहर 02 बजे राजीव कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस छिन्दवाड़ा व परासिया के नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होंगे,तदोपरांत दोपहर 3.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होंगे।सांय 05 बजे शिकारपुर में छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में कमलनाथ एवं नकुलनाथ सम्मिलित होंगे।
2 अगस्त दिन शनिवार को नकुलनाथ प्रात: 10.30 बजे पातालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे इसके बाद दोपहर 12 बजे कमलनाथ एवं नकुलनाथ छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेंगे।




