भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत 23 से 26 नवम्बर तक भोपाल में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण किया गया था आयोजित

जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- भारत की जनगणना – 2027 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय,मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में दिनांक 23 से 26 नवम्बर तक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस चार दिवसीय गहन प्रशिक्षण में प्रदेश भर से आए मास्टर ट्रेनर्स ने जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल तकनीक, प्रश्नावली,प्रबंधन एवं मैदानी कार्य की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन,अनुकरणीय नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता के लिए जिला छिंदवाड़ा के नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. पी.एन. सनेसर प्रोफेसर शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी के रूप में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि डॉ. सनेसर को इसी वर्ष माह जनवरी में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कार प्रदान किया है,साथ ही भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है ।

जनगणना का सम्मान प्रबल सिपाहा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन के मुख्य आतिथ्य में संजीव श्रीवास्तव निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा 26 नवम्बर को भोपाल में प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवम् प्रमुख जनगणना अधिकारी छिंदवाड़ा हरेंद्र नारायन,जिला जनगणना अधिकारी पुष्पेंद्र निगम, शासकीय पीजी कॉलेज छिन्दवाड़ा के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भारत घई एवम् समिति सदस्यों तथा प्राचार्य डॉ अनिल जैन एवं जिले के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है ।