जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले ने भाजपा सदस्यता अभियान में 3 लाख से अधिक सदस्यों के साथ नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। उन्होंने कहा अब तक भाजपा परिवार के जिले में 3 लाख से ज्यादा पंजीकृत सदस्य हो गए हैं और हम जल्दी ही 3 लाख 50 हजार सदस्यों के लक्ष्य को पार कर लेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे भाजपा के समयदानी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए नए पंजीकृत सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जिले के निवासियों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। नव युवा स्वयं तो पंजीकृत सदस्य बने ही हैं साथ ही सदस्यों को जोड़ने में उत्साह के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।श्री यादव ने बताया कि भाजपा परिवार के इस सदस्यता अभियान में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने शारदीय नवरात्रि की जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि के ये नौ दिन त्याग,तपस्या और आराधना के लिए होते हैं।नौ दिन हम सभी शक्ति की आराधना करते हैं,मैं एक बार फिर सभी जिलेवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देता हूँ।