जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार छिन्दवाड़ा शहर को कांग्रेस ने पांच भागों में विभाजित करने के साथ ही कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है जिसमें अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। शीघ्र ही शहर कांग्रेस व छिन्दवाड़ा शहर के उप ब्लॉकों की कार्यकारिणी का विस्तार किया जावेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार घोषित कार्यकारिणी में मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

शहर कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में कार्य.अध्यक्ष पद पर बबला पटेल,अरविंद पटेल व नदीम अहमद को शहर कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में कार्य.अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पूर्व उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में अध्यक्ष पद पर जसपाल सिंह नैयर व कार्य. अध्यक्ष पद राजेश चौधरी, शैलेष ठाकुर एवं राजेश सोनी मनोनीत किए गए हैं।

पश्चिम उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में अध्यक्ष तरूण कराड़े व कार्य. अध्यक्ष हेमबाबू सिंह,आशीष कुमरे व मयंक गजभिये को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

उत्तर उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में अध्यक्ष सचिन वानखेड़े व कार्य. अध्यक्ष सरला श्रीवास्तव एवं अशफाक खान मनोनीत किए गए हैं।

दक्षिण उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में अध्यक्ष शैलेष पाटनकर व कार्य. अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल एवं सुमित चांद नियुक्त किए गए।

मध्य उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में अध्यक्ष बृजेश टिंकू राय व कार्य.अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं विनय राजपूत मनोनीत किए गए हैं।

समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति पूर्व सीएम कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।