जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ होने वाले विशेष संवाद हेतु आमंत्रित किया गया है।यह संवाद 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा।
जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि इस विशेष मुलाकात में देशभर से चयनित जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि एवं प्रख्यात व्यक्तित्व शामिल होंगे।संवाद का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज से जुड़ी नीतियों एवं योजनाओं को और अधिक प्रभावी तथा जनहितकारी बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना है।इसमें देश के 50 एवं मध्यप्रदेश के 3 लोग शामिल होंगे जिसमे छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके होंगे।
इस कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।यह अवसर न केवल नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है।कार्यक्रम उपरांत राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज का भी आयोजन किया जाएगा।नगर निगम परिवार एवं जिलेभर के जनप्रतिनिधियों ने महापौर को मिले इस आमंत्रण पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे छिंदवाड़ा के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है।




