जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 16 फरवरी को जिला बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दू गर्जना रैली एवं विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है…इन्ही दोनों कार्यक्रमो की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी देने के लिए जिला बजरंग दल संयोजक नरेंद्र पटेल द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमे नरेंद्र पटेल द्वारा 16 फरवरी के आयोजनों के संबंध में क्रमशः विस्तारपूर्वक जानकारी पत्रकारों को दी गई।

प्रेस वार्ता के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आगामी 16 फरवरी को हिन्दू गर्जना रैली एवं विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है,इस वर्ष हिन्दू गर्जना रैली के आयोजन का यह 5 वा वर्ष है।इस हिन्दू गर्जना रैली एवं विशाल धर्मसभा में शामिल होने के लिए भारत देश के प्रखर हिंदुत्ववादी नेता विधायक टी राजा सिंह हमारे विनम्र आग्रह पर पहली बार विशेष रूप से छिन्दवाड़ा पधार रहे हैं।

16 फरवरी को हिन्दू गर्जना रैली का शुभारंभ प्रखर हिंदुत्ववादी नेता विधायक टी राजा सिंह के द्वारा पूजन कर शाम 5 बजे से दादा धूनीवाले मंदिर परिसर से होगा..इस हिन्दू गर्जना रैली का नेतृत्व मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा एवं उनके पीछे की कतार में हज़ारों सनातनी बैंड बाजे,डीजे,आकर्षक झांकियों एवं भगवा ध्वजों को थामे हुए आगे बढ़ेंगे।

दादा धूनीवाले मंदिर परिसर से आरंभ हुई हिन्दू गर्जना रैली तिलक चौक,पावरहाउस,फव्वारा चौक होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां शाम 7 बजे विशाल हिन्दू धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।

दशहरा मैदान में आयोजित विशाल हिन्दू धर्मसभा में प्रखर हिंदुत्ववादी नेता विधायक टी राजा सिंह का ओजस्वी उदबोधन होगा,जिसे सुनने के लिए हज़ारो सनातनी वहां विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल,प्रशांत साहू,आकाश बैस,राजा कहार,रविराज सिंह सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारियों ने जिलेभर के सनातनियों से इस हिन्दू गर्जना रैली एवं विशाल धर्मसभा में शामिल होने की अपील की है।