जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 21 मार्च को छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल दोपहर 2 बजे कुण्डीपुरा थाना के पास,जनपद पंचायत छिंदवाड़ा पहुंचेंगे,जहां वे “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) छिंदवाड़ा” का भूमि पूजन करेंगे।इसके बाद वे शाम 4 बजे जनपद पंचायत बिछुआ पहुंचेंगे,जहां वार्ड क्रमांक-12, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) बिछुआ” का भूमि पूजन करेंगे।
इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल शाम 6 बजे जनपद पंचायत चौरई पहुंचेंगे,जहां वार्ड क्रमांक-15, लक्खा पिपरिया में “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) चौरई” का भूमि पूजन करेंगे। मंत्री श्री पटेल जनपद पंचायत चौरई से प्रस्थान कर शाम 7 बजे श्री रामेश्वरम धाम, सिहोरामाल पहुंचेंगे,जहां वे “सहस्त्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम” में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7:45 बजे सिहोरामाल से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




