जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों में सफलता हासिल की है।इस उपलब्धि के तहत कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 11 अभ्यर्थियों का चयन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में हुआ है,जबकि 6 अभ्यर्थियों ने एसएससी जीडी के माध्यम से बीएसएफ,सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में जगह बनाई है।

एसएससी जीडी (बीएसएफ/सीआईएसएफ/सीआरपीएफ) में चयनित अभ्यर्थी

लोकेश सरियाम (सीआईएसएफ),ऋतिक सोनी (बीएसएफ),सत्येंद्र बालवंशी (सीआईएसएफ), अंकित धुर्वे (सीआरपीएफ), कामिनी परतेती (सीआईएसएफ),साधना पहाड़े (बीएसएफ)

आरपीएफ कॉन्स्टेबल में चयनित अभ्यर्थी

मनोज वानखेड़े,दिलीप साहू, अभिषेक सोलंकी,अभिषेक सूर्यवंशी,कुलदीप कुमार,राहुल रघुवंशी,कैलाश वनेश्वर,रंजीत साहू,राम घोटे, निकेत साहू,भावना फकारे।

इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन के साथ रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं आरक्षक विजय इनवाती की विशेष मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।पुलिस लाइन छिंदवाड़ा द्वारा दी जा रही यह निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण फिजिकल ट्रेनिंग लगातार युवाओं को सफलता की ओर अग्रसर कर रही है।भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।