जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-कुंडीपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ “गांजा” बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गांजा जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल विगत 01 मार्च को कुंडीपुरा पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चांद-अतरवाडा बायपास रोड पर एक लडका अपने हाथ में एक थैले में अवैध गांजा रख कर रिंग रोड चांद बायपास में खडा है,जो गांजा बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है….मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर हमराह स्टाफ के साथ पहुँचकर,रिंग रोड़ चाँद बाय पास के पास अतरवाड़ा यात्री प्रतिक्षालय में मुखबिर के बताये अनुसार एक लड़का थैला लिये हुए बैठा था जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम निसार अली उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली उम्र 21 साल निवासी चौडा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाडा का होना बताया…तब संदेही के मिलने का पंचनामा तैयार किया गया, बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी निसार अली उर्फ चंडाल के कब्जे से-1.492 कि.ग्राम मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की जाकर विधिवत मौके पर ही सील चस्पा किया गया है तथा आरोपी को धारा 8,20 एन.डी.पी.एस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, उप-निरीक्षक अरविन्द बघेल, सहायक उपनिरीक्षक मानसिंग बघेल,प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, रविन्द्र ठाकुर,विनोद राजपूत, कलेश,आरक्षक जीवन रघुवंशी,सतेन्द्र,ब्रजेश, राजपाल बघेल,दीपेश श्रीवास्तव,युवराज,दुर्गा बरकडे,साइबर सेल से नितिन एवं आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।