जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-अमरवाड़ा के रानीकामत से मारपीट में घायल एक बुजुर्ग को गुरुवार शाम अस्पताल लाया गया था।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।पुलिस ने मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया कि दो साल पहले आरोपी के बच्चे की जन्म के दो दिन बाद मौत हो गई थी।तभी से आरोपी को बुजुर्ग पर जादूटोना का संदेह था।इसी संदेह के चलते गुरुवार को आरोपी ने बुजुर्ग पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि 62 वर्षीय हरिराम उइके को गुरुवार शाम को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया था।यहां चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया था।

मृतक की बेटी मनीषा की शिकायत पर गांव के 27 वर्षीय दिनेश इनवाती को पकड़ा गया।पूछताछ में दिनेश ने बताया कि हरिराम अक्सर उससे कहता था कि जादूटोना कर उसके बच्चे को जीने नहीं दूंगा।इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हो गया था।दिनेश ने लाठी से पीट-पीटकर हरिराम की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।