जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- जिले के प्रभारी और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक ली।बैठक में जिले के विकास कार्यों,पेयजल संकट और गेहूं उपार्जन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी,बैठक में सांसद विवेक बंटी साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,महापौर विक्रम अहके,पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,विधायक कमलेश शाह सहित कलेक्टर,एसपी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गर्मी बढ़ने के साथ छिंदवाड़ा जिले में गहराते पेयजल संकट को लेकर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए,मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकाला जाएगा।इसके लिए कलेक्टर,नगर निगम आयुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी।

वहीं गेहूं उपार्जन को लेकर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। जिले में अब तक करीब 29 हजार टोकन जारी किए जा चुके हैं और 18 हजार स्लॉट बुक हो चुके हैं,उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।