जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े से जिले और संगठन की सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की तथा संगठन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।