जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर एवं चारों नगर मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की बहनों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर रोष व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि जीतू पटवारी का महिला विरोधी बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस की संस्कृति हमेशा महिलाओं का अपमान करने की रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए बहना लाडली होती हैं,वहीं कांग्रेस के लिए शराबी बहना होती है।जब कांग्रेस की सरकार आई थी उस दौरान प्रदेश की बहनों के साथ कांग्रेस ने छलावा किया था, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं को सम्मान देकर मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे है, वहीं कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी उनका अपमान कर रहे है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान बहुत ही शर्मनाक है,उन्होंने कहा कि हरतालिका तीज पर बहनें निर्जला उपवास करती हैं और ऐसे समय में इस तरह का बयान देना प्रदेश की बहनों का अपमान है।भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं कांग्रेस उनका लगातार अपमान कर रही है।मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यक्रम कन्यापूजन से शुरू होते रहे हैं। जबकि कांग्रेस में महिलाओं को कभी तंदूर में जलाया जाता है,तो कभी आत्महत्या करने पर विवश कर दिया जाता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने इस बयान के लिए प्रदेश की महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला,सौरभ ठाकुर,नवीन बारस्कर,श्रीमती लीला बजोलिया,भाजपा नेता विजय पांडे,अजय सक्सेना,श्रीमती मीना दुबे,श्रीमती अमिता बरैया,श्रीमती माया बंदेवार, जया विश्वकर्मा,श्रीमती नीलू क्षेत्री,श्रीमती भारती साहू, श्रीमती अनीता शर्मा,श्रीमती प्रीति बिसेन,श्रीमती रानी सूर्यवंशी,श्रीमती सागर व्योत्रा, श्रीमती शालिनी बघेल,श्रीमती संगीता डेहरिया,गयाप्रसाद वाडिवा,पंकज पाटनी, कृपाशंकर सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।