जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-इंदौर में भाजपा शासित नगर पालिक निगम द्वारा सप्लाई किए गए मल, मूत्र युक्त गंदा पानी पीने से 15 लोगों की असमय मौत हो गई। 2800 से अधिक लोग इलाजरत है।इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के प्रश्न के जवाब में अशोभनीय टिप्पणी “घंटा” का उपयोग करना अमानवीयता व निरंकुशता की निशानी है। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की मोहन सरकार सत्ता के मद में चूर है।इनको जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि कल 04 जनवरी,रविवार को भाजपा के विधायक व सांसद के निवास के सामने घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।जहां भाजपा के विधायक नहीं है,वहां भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी के निवास के सामने यह प्रदर्शन किया जाएगा,उन्होंने कांग्रेस के समस्त विधानसभा प्रभारी, शहर अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त प्रभारी व समस्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि आवश्यक रूप से विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को जनता की संवेदनाओं के प्रति जगाएं।




