जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा :- देहात पुलिस द्वारा सराफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार चल रहे 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है,फिलहाल गिरफ्तार चारों ही आरोपियों को देहात पुलिस द्वारा जुलूस के रूप में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है….गिरफ्तार चारो आरोपियों से सड़क पर उठक बैठक लगवाने के साथ ही साथ “अपराध करना पाप है,पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे भी लगवाए गए।

दरअसल विगत 26 जनवरी को गांगीवाड़ा निवासी 70 वर्षीय सराफा व्यवसायी ओमचन्द पिता हरलाल सोनी से अज्ञात आरोपियों द्वारा सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया गया था…..प्रार्थी की रिपोर्ट पर चार अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध अप.क्र. 50/26 धारा 309(6) bns का पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में 05 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे जिनकी तलाश हेतु थाना प्रभारी थाना देहात द्वारा टीम गठित कर तलाश की गई,टीम द्वारा लागातार प्रयास कर शेखर उर्फ केकू पिता रंजीत भारती निवासी चांदामेटा, राकेश पिता सुनील चौरे उम्र 23 साल निवासी चांदामेटा, सैफुल पिता शेख कलीम उम्र 20 साल निवासी चांदामेटा, शिवम उर्फ छोटू पिता अशोक मालवी उम्र 28 साल निवासी चांदामेटा को पकडा गया है जिनके पास से लूट का मशरुका सोने चांदी के जेवर कीमती 525000 रुपये के बरामद किए गए हैं आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस द्वारा बरामद मशरुका

सोने चांदी के जेवर कीमती 525000 रुपये (02 नग सोने की अंगूठी,09 नग सोने का पत्ती (मंगलसूत्र),02 नग सोने का पेंडल,28 नग सोने की लॉग,02 नग सोने की हाय, 13 नग सोने के दाने,02 नग सोने के फूल,31 नग चांदी की बिछिया,04 नग चांदी की पायल,01 नग चांदी का चूडा, 50 नग चांदी की पेंच, 07 नग चांदी की चैन)

फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जी. एस. राजपूत थाना प्रभारी देहात, उनि दुर्गेश तिवारी,सउनि संदीप राजपूत,सउनि नितेश ठाकुर,आर. 779 सौरभ, आर.148 शेरसिंह रघुवंशी, आर.1077 आशीष, आर. 414 ब्रजेश आर.836 उमेश, आर.667 तरुण परतेती थाना देहात,सायबर सैल से आर. आदित्य रघुवंशी एवं आर. नितिन सिंह की विशेष भूमिका रही।