जनमत भास्कर,स्टेट डेस्क :- मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले आगामी चुनाव ने प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है।सूत्रों के मुताबिक,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। पार्टी नेतृत्व को इस बात का डर सता रहा है कि यदि किसी नए या कम अनुभवी नाम को मैदान में उतारा गया,तो विधायकों के बीच व्याप्त असंतोष ‘क्रॉस वोटिंग’ का रूप ले सकता है।उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा जाने से साफ इनकार कर दिया है,जिससे पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है।

अब अगर पूर्व सीएम कमलनाथ राज्यसभा में उम्मीदवार बनते हैं तो छिन्दवाड़ा विधानसभा की सीट भी रिक्त हो जाएगी जहां से कमलनाथ अभी विधायक हैं ऐसे में यहां उपचुनाव होगा जिसको लेकर भी कांग्रेस और भाजपा में आगामी समय मे जोर आजमाइश देखी जा सकती है।

बहरहाल पूर्व सीएम कमलनाथ के राज्यसभा उम्मीदवार बनने को लेकर अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं,नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर वे राज्यसभा उम्मीदवार होंगे या नही लेकिन एमपी की राजनीति में इसको लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।