जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां बेटे ने ही अपने पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की….
दरअसल पूरा मामला हर्रई थाना अंतर्गत ग्राम कचनरा ग्राम का है,जहाँ आरोपी पुत्र अपने पिता से मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने की जिद कर रहा था लेकिन पिता के द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें बेरहमी से बेटनुमा लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिलहाल आरोपी बेटे की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है और साथ ही घटना के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।




