जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- अमानक प्रकार की प्लास्टिक उपयोग एवं बिक्री के संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार बुधवार को शहर के विभिन्न बिक्री केंद्रों में सयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की गई।
नगर निगम कमिश्नर सी. पी. राय,महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रघुनाथ शाह उईके,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एम.पी. तिवारी एवं तहसीलदार नगर मीना दशरिया,ग्रामीण तहसीलदार हेमांगप्रिया श्रीवास्तव एवं पुलिस बल की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक मंडल ने घाट परासिया ग्राम रामगढ़ी में स्थित भूमि स्वामी अनिल कुमार जैन पिता जुगराज जैन की भूमि पर निर्मित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया….निरीक्षण में अमानक प्लास्टिक डिस्पोजल बनाते हुए पाए जाने पर मौके पर भूमि स्वामी के भाई अमित कुमार जैन की उपस्थिति में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही गांधी गंज में मंत्री ट्रेडर्स में 50000 रूपये, बाहुबली ट्रेडर्स गांधीगंज में 50000 रूपये और धीर मार्केटिंग में 20000 रूपये का अमानक प्लास्टिक डिस्पोजल बनाते हुए पाए गए ।ग्राम इमलिया बोहता में भी राइस मिल के पीछे चांद रोड स्थित वेयर हाउस में अमानक पॉलीथिन रखने की सूचना प्राप्त हुई,जिसे भी उपरोक्त अधिकारियों की उपस्थिति में सील किया गया।




