जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा :- छिन्दवाड़ा में शादी के बाद से ही बहन के ऊपर होते अत्याचार और लगातार परेशान किये जाने से क्रोधित होकर एक साले ने अपने ही जीजा को सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया…फिलहाल पुलिस आरोपी साले को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल विगत 19 मई को थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काराबोह डेम रिंग रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना देहात पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई। शव का निरीक्षण करने पर मामला हत्या का प्रतीत होने से अज्ञात आरोपी के विरुध्द 274/26 धारा 103(A) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं थाना प्रभारी थाना देहात व्दारा विशेष टीम गठित कर भौतिक साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य,मुखबिर सूचना एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।घटना स्थल पर थाना प्रभारी देहात जी.एस.राजपूत,एफएसएल अधिकारी अजीता जौहरी, फिंगर प्रिंट निरीक्षक सतेन्द्र बघेल,डॉग स्कॉट,सायबर सैल एवं थाना टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनवेषण कर अंधे हत्या कांड का सफल खुलासा करते हुए मृतक गोलू उर्फ शरद कुमार पिता दादूलाल बैस का साला दिलीप पिता राजेन्द्र प्रसाद सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी ईशानगर थाना देहात को पकड़ा गया एवं पुछताछ की गई….पूछताछ के दौरान साले दिलीप व्दारा बताया गया कि उसकी बहन को जीजा शरद शादी के बाद से ही परेशान किया करता था जिस कारण रंजिशवस उसने अपने ही जीजा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी के द्वारा अपना जुर्म कुबूलने के बाद विधिवत उसकी गिरफ्तारी की गई एवं न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जी. एस. राजपूत थाना प्रभारी देहात,एफएसएल अधिकारी अजीता जौहरी,फिंगर प्रिंट निरीक्षक सतेन्द्र बघेल,उनि हर्ष नागले,सउनि संदीप राजपूत,सउनि नितेश ठाकुर, प्र. आर. 801 मंगल तेकाम, आर. शैलेन्द्र, सौरभ,शेर सिंह एवं अर्जुन की विशेष भूमिका रही।