जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:- जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होगा।आगमन उपरांत वे छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले में कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही अन्य आयोजनों में भी शिरकत करेंगे।

पूर्व सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ का कल 21 जुलाई को शाम 06 बजे नागपुर हवाई अड्डे पर आगमन होगा।आगमन उपरांत वे सड़क मार्ग द्वारा रात्रि 08 बजे रेमण्ड चौक पहुंचेंगे जहां वे रेमण्ड यूनियन के कर्मचारियों से भेंट करेंगे तदोपरांत पूनाजी देवतले के निवास पहुंचेंगे तत्पश्चात सौंसर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित आमजन से भेंट करेंगे तदोरांत रात्रि 9.30 बजे नकुल नाथ का कमलकुंज शिकारपुर आगमन होगा।

22 जुलाई दिन बुधवार को नकुलनाथ का प्रात: 10.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निज निवास गुरैया में आगमन होगा।आगमन उपरांत वे दिवंगत श्री राजाराम ओकटे जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट करेंगे।प्रात: 11.30 बजे चांद के ग्राम बतरी निवासी दिवंगत श्री राजेन्द्र पटेल जी के निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के सदस्यों से भेंट करेंगे, तदोपरांत नकुल नाथ का दोपहर 12.30 बजे चौरई आगमन होगा। चौरई नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रगट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।नकुलनाथ का दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा आगमन होगा तदोपरांत वे राजीव भवन में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं प्रभारीगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दोपहर 2.30 बजे छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं उप ब्लॉक अध्यक्षों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होने के पश्चात दोपहर 3 बजे छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस की कार्यकारिणी के अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। अपराहृ 4.15 बजे नगर निगम छिन्दवाड़ा अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, समन्वयक,प्रभारी, कार्यकारी अध्यक्ष की आयोजित बैठक में सम्मिलित होने के उपरांत नकुल नाथ का शाम 5.30 बजे कमलकुंज शिकारपुर आगमन होगा।

23 जुलाई दिन गुरूवार को नकुलनाथ का पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार प्रात: 11.30 बजे राजीव भवन आगमन होगा।आगमन उपरांत वे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष,विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित होंगे तदोपरांत नकुल नाथ का दोपहर 1 बजे शिकारपुर आगमन होगा। अपराहृ 3 बजे नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा विधानसभा के ग्राम जमुनिया में आगमन होगा,यहां वे जमुनिया मंडलम कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे,तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

24 जुलाई दिन शुक्रवार को नकुलनाथ दोपहर 11 बजे जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों की कमलकुंज में आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।शाम 6.45 बजे नकुलनाथ का नागपुर आगमन होगा यहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।